top of page

दुर्गा जी की आरती: जय अम्बे गौरी | Durga Ji Ki Aarti In Hindi Lyrics: Jai Aambe Gauri



जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।।

जय अम्बे गौरी,…।


मांग सिंदूर बिराजत, टीको मृगमद को। उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको।।

जय अम्बे गौरी,…।


कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै। रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै।।

जय अम्बे गौरी,…।


केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी। सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुःखहारी।।

जय अम्बे गौरी,…।


कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती। कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति।।

जय अम्बे गौरी,…।


शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती।।

जय अम्बे गौरी,…।


चण्ड-मुण्ड संहारे, शौणित बीज हरे। मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।

जय अम्बे गौरी,…।


ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी। आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।।

जय अम्बे गौरी,…।


चौंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू। बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू।।

जय अम्बे गौरी,…।


तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता। भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता।।

जय अम्बे गौरी,…।


भुजा चार अति शोभित, खड्ग खप्परधारी। मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।।

जय अम्बे गौरी,…।


कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।।

जय अम्बे गौरी,…।


अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै। कहत शिवानंद स्वामी, सुख-सम्पत्ति पावै।।

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।




"दुर्गा जी की आरती: जय अम्बे गौरी" एक प्रसिद्ध आरती है जो माँ दुर्गा की महिमा गाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है। सभी भक्त माता रानी के नौ दिन तक व्रत रखते हैं और इस अवसर पर दुर्गा जी की आरती का जाप कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है।


आरती में शामिल होने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं और आरती में शामिल होने वालों पर मां की कृपा बनी रहती है। नवरात्रि के समय सुबह-शाम मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए ताकि मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सके और विविध विधान से विधि-विधान से पूजा की जा सके।


दुर्गा जी की आरती- जय अम्बे गौरी | Durga Ji Ki Aarti- Jai Aambe Gauri lyrics in hindi Pdf Devpoojan



17 दृश्य0 टिप्पणी
bottom of page